Terms and Conditions


सदस्य द्वारा शपथ

👉 मैंने प्रजापति जनसेवा स्थान जो एक एनजीओ है की सदस्यता ग्रहण की है तथा मुझे नियम और शर्तों को अवश्य पढ़ना चाहिए, समझना चाहिए और इसका पालन करना चाहिए।

1) मेरी आयु 18 वर्ष से अधिक है। तथा मुझे निम्नलिखित दस्तावेज़ संस्था को उपलब्ध कराने होंगे:
जैसे। 2 फोटो स्वयं के साथ
वोटर आईडी कार्ड /आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
बैंक खाता पासबुक ज़ेरॉक्स
वैध मोबाइल नंबर
वैध ईमेल आईडी

2) सदस्यता ग्रहण करने के बाद मैं किसी भी सामाज सेवा की गतिविधियों के लिए कार्य कर सकता हूँ जैसे बहन बेटी को कन्यादान दिलाना आदि कार्य

3) मुझे यह समझना होगा कि मैं समाज सेवा की गतिविधियों को कर सकता हूँ और प्रजापति जनसेवा स्थान के सामाजिक कार्यकर्ता, वॉलंटियर, कोऑर्डिनेटर, एरिया मैनेजर, एरिया कोऑर्डिनेटर आदि में से किसी एक के पद पर कार्यरत हूँ।
दानकर्ता इस बात से सहमत है और समझते हैं कि मेरे पास प्रजापति जनसेवा स्थान की ओर से आईडी कार्ड तथा संस्था के समस्त दस्तावेज हैं।
मैं संस्था के लिए अनुदान ले सकता हूँ। परंतु मेरे पास संस्था के लिए या उसके नाम पर कोई ऋण, व्यय या दायित्व लेने का कोई भी अधिकार नहीं है।

4) प्रजापति जनसेवा स्थान एनजीओ अपने एकमात्र और विशेष विवेक से, सदस्यों को सभी सहायता राशि की योजना और शर्तों सहित किसी भी समय कार्यक्रम को बदलने या संशोधित करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।

5) संस्था किसी भी कारण से किसी भी (कोऑर्डिनेटर, एरिया कोऑर्डिनेटर, तथा एरिया मैनेजर आदि) सदस्यता को समाप्त करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।
समाप्ति नोटिस ई-मेल, या व्हाट्सएप के माध्यम से प्रदान किया जाएगा और जो तुरंत प्रभावी होगा।

6) संस्था के पास "कोई धन वापसी नीति नहीं" है, इसलिए किसी भी कारण से किसी भी दानकर्ता के लिए कोई धन वापसी उपलब्ध नहीं है।

7) हम आपको कोई गारंटी भी नहीं देते, कोई वादा भी नहीं करते। न तो स्पष्ट रूप से और न ही परोक्ष रूप से। कि हम आपको अमीर बना देंगे या आप बहुत पैसा कमा लेंगे!

8) यदि कोई सदस्य नियम व शर्तों का उल्लंघन करता है या अपनी जिम्मेदारियों में भाग लेने से इनकार करता है, या हमारे खिलाफ धोखाधड़ी गतिविधि करता है, तो संस्था उसकी प्रोजेक्ट फंडिंग के भुगतान को रोकने और इसके नुकसान को कवर करने के लिए उचित कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।

9) यदि मैं अपनी सदस्यता स्थायी रूप से बंद करना चाहता हूँ, तो मुझे संस्था को ईमेल के माध्यम से 30 दिन पहले सूचित करना होगा।

10) मैं इस बात से भी सहमत हूँ कि, मुझे किसी भी प्रकार से संस्था विरोधी काम में शामिल नहीं होना चाहिए (जिस काम की एनजीओ द्वारा अनुमति नहीं है, या जो एनजीओ की मान-प्रतिष्ठा के खिलाफ है), यदि ऐसा पाया जाता है, तो कानूनी कार्यवाही के साथ मेरी सदस्यता भी तुरंत समाप्त कर दी जाएगी।
परंतु दानकर्ता को धनवापसी नहीं की जाएगी।

11) सदस्य द्वारा घोषणा:-
मैंने इन नियमों और शर्तों को अच्छी तरह से पूरे होश और हवास में पढ़ लिया है और इसका पालन करूंगा/करूंगी, जिसमें प्रमोशन से संबंधित सभी कानूनों का अनुपालन भी शामिल है।
मैं यह भी स्वीकार करता/करती हूँ कि किसी भी संशोधन के लिए इन नियमों और शर्तों की नियमित रूप से समीक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है।

12) यदि कोई विवाद का विषय आता है, तो न्याय क्षेत्र माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय रहेगा।

सुविधायें

👉 दान राशि 551 ₹, सहायता पाए ₹1100 से ₹1 लाख तक की आर्थिक सहायता
1 ) सदस्य के परिवार में ब्लड रिलेशन में बहन या बेटी किसी एक की शादी में कन्यादान हेतु सहायता राशि !
2) 10वीं या 12वीं पास करने पर कन्या को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता राशि !
3 ) सदस्य के कन्या के जन्म पर सहायता राशि !

**नोट :-** 👉 सुविधा संख्या 1,2, तथा 3, रजिस्ट्रेशन के बाद 120 दिन से आरंभ होकर लाइफटाइम तक रहती है !

4) सदस्य की सिर्फ सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिवार को आर्थिक सहायता दी जाती है
5) सदस्य के सड़क दुर्घटना उपरांत अंग-भंग होने पर अस्पताल में उपचार हेतु सहायता राशि दी जाती है
6) सदस्य को गंभीर बीमारी जैसे कैंसर, हार्ट अटैक, लकवा, ब्रेन हेमरेज, आदि में उपचार हेतु आर्थिक सहायता दी जाती है

**नोट :-** 👉 सुविधा संख्या 4,5, तथा 6 रजिस्ट्रेशन के बाद 365 दिन तक ही मान्य रहेगी.

**नोट :-** 👉 उपरोक्त 6 सुविधाओं में से कोई सिर्फ एक सुविधा ही नियम के अनुसार सिर्फ एक बार ही ले सकते हैं

**नोट :-** 👉 आर्थिक सहायता संस्था द्वारा 1100 ₹ से 100000 ₹ के बीच में बढ़ते क्रम में दी जाएगी! यह राशि दान लेने वाले व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर तथा संस्था के पास उपलब्ध अनुदान तथा संसाधनों पर निर्भर करती है! आर्थिक सहायता कितनी देनी है ? इसका अंतिम निर्णय प्रजापति जनसेवा स्थान मैनेजमेंट टीम के बुद्धि विवेक पर निर्भर करता है.

**नोट :-**👉 551₹ दान राशि केवल एक दूसरे की डोनेशन (हेल्प) के रूप में किया जाता है जो की सदस्य अपनी स्वयं की इच्छा से दान करता है, सभी प्रकार से संस्था तथा डोनेशन प्लान की जानकारी लेने के बाद !

**नोट :-**👉डोनेशन की गई राशि रिफंडेबल नहीं होगी !

👉 ** वैधानिक चेतावनी** 👉

किसी भी सदस्य का फॉर्म 24 घंटे में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है! यदि फॉर्म का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ तो सदस्य को सहायता राशि नहीं दी जाएगी क्योंकि वह सहायता राशि लेने का पात्र नहीं माना जाएगा! इस स्थिति में सहायता लेने के लिए आपका फॉर्म जिसने भरवाया है आप उस कॉर्डिनेटर से संपर्क करें, संस्था इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगी!
अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी तथा सहायता के लिए संपर्क करें ☎️ 8643070209



आम सूचना 👉

सभी सदस्य, दानकर्ता तथा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि मेरे अभिभाष्य प्रजापति जन सेवा स्थान जरिए अध्यक्ष, अशोक कुमार दायमा पता 211, 53/B अमृत पूरी गढ़ी नियर ईस्ट ऑफ कैलाश न्यू दिल्ली-110049 द्वारा बताए गए तथ्यों व उनके निर्देशानुसार हर खास व आम व्यक्ति को सूचित किया जाता है की संस्था को दान देने वाले व्यक्तियों को जो दान रसीद दी जाती है संस्था उस दान रसीद पर छपी सभी नियम व शर्तों के अनुसार तथा अनुरूप ही संस्था कार्य करती है!
इसके दीगर अगर किसी व्यक्ति के द्वारा अन्य कोई बात की, कही, करी या बताई जाती है जो की अविधिक है उसके लिए संस्था जिम्मेदार नहीं है और ना ही होगी। यद्यपि इसके बावजूद किसी व्यक्ति के द्वारा दीगर व्यक्ति द्वारा बताई गई बातों से प्रभावित होकर लोभ में आने के पश्चात कार्य किया जाता है तो उससे होने वाली हानियों के लिए वह व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगा।
तथा संस्था लोभ देने वाले व्यक्ति तथा लोभ में आने वाले व्यक्ति अर्थात दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने के लिए स्वतंत्र होगी!
सचित रहें

एडवोकेट
अवधेश सिंह कुशवाहा